फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garbage vehicles move at high speed on narrow roads, people narrowly escape

Solan News: संकरी सड़कों पर तेज रफ्तार से चलते हैं कूड़ा वाहन, बाल-बाल बच रहे लोग

Fri, 28 Mar 2025 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड-12 में समाधान शिविर में लोगों ने लगाए आरोप
विज्ञापन

बिना रीडिंग के पानी बिल जारी होने पर भी उठाए सवाल
वार्ड में गलत अलाइनमेंट से सड़क बनाने पर भी लोग हुए नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के वार्ड-12 की संकरी सड़कों पर तेज रफ्तार चलने वाले कूड़ा वाहन लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं। वाहनों से बाल-बाल बच रहे हैं। शिविर में वार्ड निवासी अमरजीत शर्मा ने कहा कि वे बीते दिनों मरने से बाल-बाल बचे हैं। इस बारे पुलिस प्रशासन और नगर निगम को बताया गया। इसके बाद कुछ दिनों तक हालत ठीक रही। लेकिन इन दिनों फिर वहीं हाल हो गया है। मोड़ पर अचानक वाहन आ जाते हैं। इससे लोगों को अपना बचाव करना मुश्किल हो रहा है। कई बार वार्ड की सड़कों पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। यदि यही हाल रहा तो आगामी दिनों में भी दुर्घटनाओं होने की आशंका है। इस समस्या का अन्य लोगों ने भी समर्थन किया। लोगों ने कूड़ा वाहन चलाने वाले चालकों को भी बदलने की भी मांग की। इसी के साथ संयुक्त आयुक्त ने भी इस बात को माना कि इस बारे शिकायत आ चुकी है। उन्होंने कहा कि शिकायत में ठेकेदार को हिदायत दी गई है। वीरवार को वार्ड-12 में समाधान शिविर की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त बिमला वर्मा ने की। इस दौरान महापौर विशेष रूप से मौजूद रही। शिविर में 25 से अधिक समस्याएं आई। मौके पर कई समस्याओं का समाधान भी किया गया। जबकि कई समस्याओं के समाधान निकालने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान बिना मीटर रीडिंग लिए पानी बिल जारी होने पर भी निगम से लोगों ने सवाल किए।
समाधान शिविर में सड़क की हालत, पानी की लीकेज, अवैध पार्किंग, सड़क पर अवैध कब्जे, पार्क के आसपास नशे, ड्रेनेज समेत अन्य समस्याओं और शिकायतों को दिया। वार्ड निवासी बीएन बाली ने एक अन्य समस्या पर कहा कि न्यू सन्नी साइड क्षेत्र में सड़क का निर्माण गलत किया है। एक तो सड़क सीधी बना दी गई है। जबकि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क को नीचे से ऊपर निर्माण की बजाए ऊपर से नीचे बनाया गया है। लोगों के चलने पर सांस फुल जाते हैं। सड़क की अलाइनमेंट को लेकर लोग खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन

ड्रेनेज, लोडिड वाहनों की आवाजाही समेत कई अन्य मुद्दे उठाए
वहीं, शर्मा ने एक अन्य समस्या के बारे में बताया कि वार्ड में दोपहिया वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं। सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जाता है। इस समस्या पर कई बार नगर निगम को बता दिया है। स्थानीय निवासी आरके पठानिया ने ड्रेनेज, लोडिड वाहनों की आवाजाही समेत अन्य मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि लोडिड ट्रक दिन में आवाजाही कर रहे हैं इससे काफी दिक्कतें आ रही है। बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। इसके लिए समय निर्धारित होना चाहिए। किरण ने वार्ड में सीवेज समस्या को लेकर मुद्दा उठाया। जबकि उमावत्ती ने दोपहिया वाहनों और युवाओं द्वारा रास्ते में किए जा रहे नशे की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में कई समस्याओं का समाधान निकाला गया है। कुछेक समस्याएं समाधान शिविर में आई है। इनका जल्द हल निकाला जाएगा। लोडिड वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित करने के लिए डीसी सोलन को लिखा गया है।
ऊषा शर्मा,महापौर, एमसी सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article