फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garbage and filth flowing out of cabins dustbins amid five star ranking of Solan in sanitation

फाइव स्टार रैंकिंग के बीच शहर में गारबेज कैबिनों के बाहर गंदगी के ढेर

Sat, 12 Mar 2022 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में होने वाली फाइव स्टार रैंकिंग के बीच निगम के लगाए गारबेज केबिनों के बाहर गंदगी के ढेर लगे हैं। विभिन्न वार्डों में लगाए कैबिनों को केवल सफाई कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। अधिकतर लोग रात के समय कैबिनों के बाहर ही कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं। शनिवार को खुंडीधार, ठोडो ग्राउंड समेत डिग्री कॉलेज के समीप टूटे गारबेज केबिनों के बाहर गंदगी पड़ी रही।
केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण टीम 31 मार्च से पहले शहर में सर्वे करेगा। इसे लेकर नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था बरकरार रखने में पूरी तरह तैयार नहीं है। इस सर्वें के तहत नगर निगम को फाइव स्टार रैंकिंग सिटी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को कूड़ेदान मुक्त किया गया है। निगम कर्मी लोगों के घरों से कूड़ा उठाकर इस केबिन का इस्तेमाल करते है। हालांकि केबिनों के बाहर पहले ही गंदगी का ढेेर लगा रहता है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता सर्वें में निगम पर भारी पड़ सकते है। बीते वर्ष हुए स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वें में नगर निगम प्रदेश के दूसरे स्थान पर चल रहा है जिसके तहत सर्वे में उभरने के लिए निगम कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि शहर में टूटे गारबेज केबिनों को जल्द ठीक करवाया जाएगा। केबिन का इस्तेमाल केवल सफाई कर्मी के लिए है। लोगों को अपने घरों में रखा कूड़ा सफाई कर्मी को ही देना होगा। फाइव स्टार रैंकिंग को लेकर केंद्र की टीम सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed