{"_id":"637a690740108c1b430b2079","slug":"gambhar-haripur-road-dangerous-for-driving-due-to-dumping-on-road-side-near-subathu-solan-news-sml428362729","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभर-हरिपुर मार्ग बना डंपिंग प्वाइंट, तंग सड़क पर सफर में जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभर-हरिपुर मार्ग बना डंपिंग प्वाइंट, तंग सड़क पर सफर में जोखिम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। गंभर पुल से हरिपुर का सफर जोखिम भरा बन चुका है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर तंग सड़क को खोलने के लिए पहाड़ियों की कटिंग की जा रही है।
हालांकि मलबे को ठेकेदार सड़क किनारे ही फिंकवाया जा रहा है। ठेकेदार की लापरवाही लोगों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीण जय सिंह, ब्रिज लाल व अरुण ने बताया कि ठेकेदार कटिंग कार्य में अनियमितताएं बरत रहा है। कक्कड़हट्टी से कटिंग कार्य का मलबा गंभरपुल के समीप गिराया जा रहा है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि कटिंग के मलबे से सैकड़ों लोगों की प्यास बुझाने वाली गंभर खड्ड का पानी भी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न किया तो स्थानीय लोग सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
हालांकि ठेकेदार गणेश शर्मा ने बताया कि उन्हें कटिंग कार्य मिला है जबकि मलबा उठाने का काम शिमला के ठेकेदार को दिया गया है। लोक निर्माण विभाग सुबाथू के सहायक अभियंता ई. पुनीत कुमार ने कहा कि ठेकेदार को जल्द ही मलबा हटाने का आदेश दिया जाएगा।