फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   From Kuthaad PHC to Patta Hospital Doctor posted on deputation

Solan News: कुठाड़ पीएचसी से पट्टा अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर दिया चिकित्सक

Sat, 25 Nov 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 25 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
From Kuthaad PHC to Patta Hospital

Doctor posted on deputation
सीएचसी पट्‌टा का भवन। संवाद
एक ही चिकित्सक को सीएचसी में संभालना पड़ रहा मोर्चा
विज्ञापन

चिकित्सक के जाने के बाद कुठाड़ पीएचसी में भी आ रही दिक्कतें
24 घंटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देने के लिए दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा केवल एक चिकित्सक के सहारे चला रहा है। कुठाड़ पीएचसी से यहां पर एक चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। हालात यह है कि चिकित्सक को 24 घंटे सेवाएं देनी पड़ रही हैं। एक ही चिकित्सक पर बोझ होने के कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं चिकित्सक के पट्टा अस्पताल में आने से कुठाड़ पीएचसी में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही जब चिकित्सक छुट्टी पर चल जाता है तो मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि सीएचसी के चालू होने से 10 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
सीएचसी पट्टा को 10 साल पहले कांग्रेस सरकार ने 24 घंटे करने की घोषणा की थी। लेकिन उसके बाद भाजपा ने सत्ता में आते ही यहां से एक चिकित्सक को स्थानांतरित कर दिया । इससे सीएचसी दिन में ही चलने लगी। रात को समय अगर कोई आपातसेवा की जरूरत होती थी तो मरीज को पीजीआई जाना पड़ता था। मगर अब सीपीएस राम कुमार ने यहां पर एक चिकित्सक तैनात कर जून से इसे दोबारा 24 घंटे शुरू कर दिया है। कुठाड़ पीएचसी से चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। यहां पर एक ही नर्स है लेकिन यह नर्स चार दिन नाइट में ड्यूटी देती है। एक चिकित्सक चार दिन तक लगातार ड्यूटी देता है और चार दिन के बाद दूसरा चिकित्सक दिन रात सेवाएं देता है। रात को चिकित्सक आपातकाल में रोगी के आने पर ही सीएचसी को खोलते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि यहां पर स्टाफ की कमी है। एक चिकित्सक लगातार चार दिन तक सेवाएं देता है। उसके बाद दूसरा चिकित्सक भी चार दिन रात लगातार सेवाएं दे रहा है। रात को रोगी के आने पर डॉक्टर बुलाना पड़ता है। उन्होंने मांग उठाई कि यहां पर सीएचसी के हिसाब से स्टाफ दिया जाए। वहीं इस बारे में बीएमओ चंडी डॉ उदित ने बताया कि सीएचसी पट्टा में एक ही चिकित्सक का पद स्वीकृत है लेकिन इसे 24 घंटे चलाया गया है। यहां पर एक और चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। यहां पर स्टाफ बढ़ाने के लिए सीएमओ व सीपीएस राम कुमार को पत्र लिखा गया है। उधर, सीपीएस राम कुमार ने बताया कि उन्होंने पट्टा सीएचसी में पिछली भाजपा सरकार ने यहां से दो चिकित्सकों में से एक पद को खाली कर दिया था। इससे पहाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे सीएचसी चालू करने की सुविधा बंद हो गई। सीएचसी 10 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर यहां पर कुठाड़ पीएचसी से एक चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed