फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   From Chandrayaan, the youth were introduced to the saga of Operation Sindoor.

Solan News: चंद्रयान से ऑपरेशन सिंदूर की गाथा से रू-ब-रू हुए युवा

Fri, 20 Feb 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
From Chandrayaan, the youth were introduced to the saga of Operation Sindoor.
कुनिहार में चंद्रयान व ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी लेते विद्यार्थी। संवाद
केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला ने जेएनवी कुनिहार में किया विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में दो दिवसीय विकसित भारत चित्र प्रदर्शनी एवं जन सूचना अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) शिमला की ओर से किया गया। प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं को देश की वैज्ञानिक, सामरिक और विकासात्मक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें भारत के अंतरिक्ष अभियान की ऐतिहासिक सफलता चंद्रयान 3 से लेकर सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर तक की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों और विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की मारक क्षमता और तकनीकी विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश की तीन प्रमुख रामसर साइट्स,रेणुका झील, चंद्र ताल और पौंग डैम को भी प्रमुखता से दर्शाया गया। इसके अलावा, प्रदेश में विकसित हो रहे एम्स बिलासपुर, आईआईटी मंडी और राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई, साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार यादव ने किया, जिन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्र सूचना कार्यालय शिमला के सहायक निदेशक संजीव कुमार शर्मा ने की, जिन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम जन को, विशेषकर युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं और भारत की उपलब्धियों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत एक जन जागरूकता रैली से हुई, जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 और स्वच्छता अभियान के संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया। इसके बाद, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed