{"_id":"56ea8cc74f1c1b1e118b4568","slug":"fright-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका : 70 पैसे प्रति किमी ट्रकों के भाड़े में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका : 70 पैसे प्रति किमी ट्रकों के भाड़े में बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रक यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों के लिए बुरी खबर है। मार्च माह में डीजल के दाम दूसरी बार बढ़ने से 70 पैसे प्रति किमी भाड़े की दर में फिर इजाफा हुआ है। इससे पहले 1 मार्च को तेल की कीमतों में इजाफा होने से 35 पैसे प्रतिकिमी ट्रकों का भाड़ा बढ़ा था। अब 16 मार्च को तेल कंपनी ने 1 रुपये 90 पैसे डीजल में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
इसके बाद सबसे बड़ी ट्रक यूनियनों में शुमार नालागढ़ ट्रक यूनियन ने 70 पैसे प्रति किमी भाड़ा बढ़ाने का ऐलान किया है। एक माह में प्रतिकिमी 1.05 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई दरें वीरवार से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
नए रेट के मुताबिक अब बद्दी से अहमदाबाद के लिए 840 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पहले 29 हजार 7 सौ 80 रुपये में यहां 9 टन माल पहुंचता था। किराया बढ़ने से इसका असर रोजमर्रा के उत्पादों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
बढ़ाया ट्रकों का भाड़ा
ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान विद्यारतन चौधरी ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ते ही यूनियन ने भाड़ा भी बढ़ा दिया है। यूनियन ने बीबीएनआईए के साथ एमओयू किया है कि अगर एक रुपये डीजल के दाम बढ़ते हैं तो 35 पैसे किराया बढ़ जाएगा।
1 मार्च को एक रुपये 47 पैसे किराया बढ़ा था तो यूनियन ने मात्र 35 पैसे ही भाड़ा बढ़ाया था। अब इसी माह एक रुपये 90 पैसे डीजल के दाम बढ़ गए। एक माह में 3 रुपये 37 पैसे डीजल के दाम बढ़े है उसी हिसाब से यूनियन ने पहले 35 पैसे अब 70 पैसे भाड़ा बढ़ा दिया है।
ऑपरेटर, उद्यमी बोले पड़ेगा आसर
ट्रक ऑपरेटर परमजीत सिंह पम्मी, सतविंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हरनेक ठाकुर, दीपूर पंडित, विजय कुंडलस, दलीप पाल और ध्यान सिंह ने बताया कि भाड़ा बढ़ने महंगाई बढ़ जाएगी। इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। बीबीएन में दस हजार ट्रक संचालक हैं। अब बीबीएन से सामान महंगा पहुंचेगा।
बीबीएनआई के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, महासचिव वाईएस गुलेरिया, संजय अरोड़ा, दीपक भंडारी, अश्वनी शर्मा ने बताया कि भाड़ा बढ़ने से उद्योगों में आने वाले कच्चा माल और तैयार माल के रेट पर भी इसका असर पड़ेगा।
भाड़ा पहले और अब
स्टेशन पहले अब
1- दिल्ली 10780 11005
2-जीरकपुर 4310 4360
3-अहमदाबाद 29780 30620
4-ऊना 5480 5550
5-उचाना 11820 12195
6-बापी 36630 37750
7-वेरका 10700 10950
8-आगरा 16180 16560
9-अंब 6980 7090
10-गिरिपुल 6940 7020
11- चंडीगढ़ 3935 3990
12- अंबाला 7725 7775
(भाड़े की यह दरें बद्दी से संबंधित स्टेशनों की हैं)