{"_id":"69e52b4dc33463533808ba40","slug":"friends-xi-team-became-the-champion-of-cpl-cricket-league-solan-news-c-176-1-ssml1040-167644-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फ्रेंड्स इलेवन की टीम बनी सीपीएल क्रिकेट लीग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फ्रेंड्स इलेवन की टीम बनी सीपीएल क्रिकेट लीग की चैंपियन
विज्ञापन
अर्की के अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम फ
फाइनल मुकाबले में घणाहट्टी की टीम को किया पराजित
विधायक संजय अवस्थी ने विजेता व उपविजेता टीम को किया सम्तानित
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की के अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में खेली जा रही सीपीएल क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में घणाहट्टी को हराकर फ्रेंडस इलेवन की टीम चैंपियन बनी। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे। प्रीमियर लीग के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की करीब 96 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो माह तक चली। इस अवसर पर विजेता टीम को दो लाख रुपये नकद व ट्राॅफी व उपविजेता टीम को 1.50 लाख ट्रॉफी के साथ दिए गए। जबकि तीसरे स्थान पर रही श्री बनिया देवी एकादश को ट्रॉफी व 31 हजार रुपये और केके एकादश को ट्रॉफी व 21 हजार रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और इस तरह के टूर्नामेंट न केवल युवाओं को नशे से दूर रखते हैं बल्कि आपसी मेलजोल को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने खेल मैदान में शौचालय और खेल मैदान की कटिंग के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर राजेंद्र रावत, सीडी बंसल, डीडी शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, हीरा कौंडल और सीपीएल कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, महासचिव निखिल शर्मा, जितेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष दीपेश गुप्ता, सहायक जुगल किशोर, सलाहकार राजेंद्र रावत, महेश शर्मा, मनोज कुमार, कमल कांत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।