{"_id":"669fc20c388654cad203f793","slug":"fraud-case-fraud-case-solan-news-c-19-sml1008-383964-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के उद्योगपति ने विदेशी कंपनी संचालकों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के उद्योगपति ने विदेशी कंपनी संचालकों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में माल सप्लाई करने के नाम पर ठगे 1.38 करोड़ रुपयेसंवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के एक लोहा कारोबारी ने दो विदेशी उद्योगपतियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उद्योगपति ने इसकी शिकायत बरोटीवाला थाने में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मेसर्ज कुंडलस लोह उद्योग बुरांवाला के सहभागी राजीव सिंगल ने शिकायत दी कि रूपा राम टाक व साजन टाक जोकि पौलेंड की एक कंपनी के निदेशक हैं और प्रवाल टाक दुबई की कंपनी के निदेशक ने उनके साथ 1.38 करोड़ की ठगी की है। उन्होंने कंपनी में माल सप्लाई करने नाम पर इनके साथ यह धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन्होंने कंपनी को कोई माल सप्लाई नहीं किया जबकि अब पैसा भी नहीं लौटा रहे हैं।
उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इसमें सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। पुलिस हर पहलू से जांच करेगी।