फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fraud accused arrested from Jaipur after three years

Solan News: ठगी का आरोपी तीन साल बाद जयपुर से गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 06:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 01 Aug 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2021 में कसौली की महिला से की थी ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

सिम बंद होने का दिया था झांसा, खाता हैक कर निकाली राशि
आरोपी को सोलन लेकर पहुंची पुलिस, कोर्ट में किया जाएगा पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने तीन वर्ष बाद ऑनलाइन ठगी के मामले में जयपुर से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वर्ष 2021 में आरोपी ने कसौली की महिला को सिम बंद होने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत महिला के पति ने कसौली थाना में दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें तीन वर्ष बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पहले 31 जुलाई 2021 को राजीव सूद निवासी सदर बाजार कसौली ने पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज की थी कि इसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया कि इसकी बीएसएनएल की सिम बंद होने जा रही है उसे चालू रखने के लिए इसी मोबाइल नंबर पर केवाईसी अपडेट के लिए डिटेल देनी होगी। जिस पर इसकी पत्नी ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी और कुछ समय बाद इसे पता चला कि इसके अकाउंट को हैक करके इसके खाते से करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिस पर पुलिस थाना कसौली में धोखाधड़ी के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता की बैंक अकाउंट के संदर्भ में संबंधित बैंक से रिकाॅर्ड प्राप्त किया गया। जिसे देखने के बाद पता चला कि यह पैसा ऑनलाइन एप के माध्यम से जयपुर विद्युत वितरन निगम लिमिटेड व पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ था, जिस पर पुलिस टीम ने दोनों कार्यालय में जाकर पता किया और बिजली के बिलों को प्राप्त किया गया। जिसकी जांच करने पर पाया गया कि यह बिल विदिशा ई-मित्र केंद्र जिसका संचालक राजेश वर्मा पुत्र लल्तू राम निवासी गोवर्धन धाम खौरी मार्ग लुनियावास पूर्व जयपुर राजस्थान के माध्यम से जमा किए गए हैं। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए रूहपोश होता रहा, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे। 31 जुलाई को पुलिस थाना कसौली की पुलिस की टीम ने आरोपी राजेश वर्मा पुत्र लल्लू राम निवासी प्लाट नंबर 49 गोवर्धन धाम खौरी मार्ग लुनियावास पूर्व जयपुर राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार करके कसौली लाया गया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed