{"_id":"6ad0c141765c14e5e70802cc","slug":"fourlane-work-starts-again-solan-news-c-176-1-ssml1044-181865-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन का कार्य फिर शुरू, अक्तूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन का कार्य फिर शुरू, अक्तूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
गणपति भारत कंपनी ने संभाला जिम्मा, 378.48 करोड़ में होगा शेष निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के लोगों और उद्यमियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अधर में लटके पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। राजस्थान की गणपति भारत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को परियोजना के शेष निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना के दोबारा गति पकड़ने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरने और लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फोरलेन के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई। इसमें गणपति भारत प्राइवेट लिमिटेड की 378.48 करोड़ रुपये की बोली स्वीकार की गई। कंपनी को शेष निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करना है। परियोजना को अक्तूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पिंजौर से बद्दी होते हुए नालागढ़ तक बनने वाला यह फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-105 का महत्वपूर्ण हिस्सा है। परियोजना की कुल लंबाई करीब 31 किलोमीटर है, जिसमें लगभग 18 किलोमीटर हिस्सा हिमाचल प्रदेश में पड़ता है, जबकि शेष हरियाणा में है। इस मार्ग के तैयार होने से चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से बद्दी-नालागढ़ आने-जाने वाले वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में कामगारों, कर्मचारियों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही होती है। मौजूदा सड़क पर यातायात का दबाव अधिक रहने से कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होने, माल ढुलाई में लगने वाला समय घटने और उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
इस परियोजना का निर्माण पहले भी शुरू हुआ था, लेकिन ठेकेदार की ओर से काम छोड़ दिए जाने के कारण निर्माण प्रभावित हुआ। इसके बाद शेष कार्य के लिए नई टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। अब नई कंपनी को जिम्मेदारी मिलने के बाद परियोजना को पूरा करने की दिशा में फिर से काम आगे बढ़ने लगा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस बार निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा होगा और लंबे समय से चली आ रही यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। एनएचएआई के साई इंजीनियर दिनेश पुनिया ने बताया कि कंपनी ने प्री कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू कर दिया है। पीरस्थान, बागवानियां व मानपुरा में मशीनें लगाई गई हैं और सड़क को समतल करने का कार्य शुरू हो गया है।