फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four lane lights from Parwanoo to Dharampur became show pieces due to lack of agreement

Solan News: परवाणू से धर्मपुर तक फोरलेन की लाइटें करार न होने से बनीं शो पीस

Sun, 01 Sep 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो वर्ष में एनएचएआई ने जमा करवाई केवल धनराशि
विज्ञापन

एनएचएआई और बिजली बोर्ड का नहीं बन पा रहा तालमेल
कई लाइटें हो चुकीं खराब, तो कई पोल भी गिरना हो गए शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू से सोलन फोरलेन पर टीटीआर से धर्मपुर के बीच लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को लेकर अभी तक करार नहीं हुआ है। दो वर्ष में एनएचएआई ने केवल बिजली बोर्ड को राशि ही जमा करवाई है। जबकि करार करने के लिए समय ही नहीं निकल रहा है। ऐसे में दो वर्षों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। एनएचएआई और बिजली बोर्ड के इस ढुलमुल रवैये से लोग भी काफी परेशान हैं।
हैरत की बात तो यह है कि राजमार्ग प्राधिकरण और बिजली बोर्ड के साथ कोई तालमेल ही नहीं बन पा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है और अंधेरे में हादसों की आशंका बढ़ रही है। धर्मपुर में मां मनसा देवी मेले के दौरान केवल धर्मपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अपने दम पर लाइटों को सुचारु करवाया था। तीन दिन लाइटें जलने के बाद अब फिर से बंद पड़ी हुई हैं। दो वर्षों से लाइटें इसी प्रकार से रहने के कारण खराब भी हो चुकी हैं। जबकि कई पोल भी गिरना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि परवाणू से सोलन तक करीब 1000 लाइटें हाइवे पर लगाई गई थी। अभी तक केवल सोलन में ही लाइटें सुचारु हो सकी हैं। जबकि रबौन क्षेत्र में लगी लाइटें बंद हैं। एनएचएआई काफी समय पहले लाइटों को जलाने के लिए दावा कर चुका है। लेकिन यह दावा दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। धर्मपुर में 230 स्ट्रीट लाइटें पुलिस थाना से सीआरपीएफ गेट तक लगाई गईं। लेकिन अभी करार के अभाव में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं और लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हाईवे पर स्ट्रीट लाइटों को लगाने की राशि जमा हो गई है। अब एनएचएआई के साथ करार होना है। जल्द ही करार किया जाएगा। इसके बाद लाइटें जगमगाएगी।
-कुणाल साहनी
सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल धर्मपुर

इनसेट
10 सितंबर तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। 15 सितंबर से हाईवे पर लगी सभी लाइटें जल जाएंगी। इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
-अमित आनंद
शशि इंटरप्राइजेज, स्वामी लाइट कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed