{"_id":"65c614180e62f3bbb0065de1","slug":"four-lane-construction-company-baddi-water-accumulated-on-nalagarh-four-lane-removed-solan-news-c-176-1-ssml1040-115981-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फोरलेन निर्माण कंपनी ने बद्दी-\n\nनालागढ़ फोरलेन पर जमा पानी हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फोरलेन निर्माण कंपनी ने बद्दी- नालागढ़ फोरलेन पर जमा पानी हटाया
Fri, 09 Feb 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
इंपेक्ट --
राहगिरों ने राहत की सांस ली, मार्ग पर पैदल चलना हो रहा था दूभर
अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ फोरलेन पर रेड लाइट चौक के समीप जमा बारिश का जमा पानी हटा दिया गया है। मार्ग पर पानी जमा होने से पैदल चलने वाले लोग परेशान थे। वाहनों के टायर से पानी उछल कर पैदल चलने वाले लोगों पर गिरता था। अमर उजाला ने शुक्रवार को इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार के प्रकाशित होने से विभाग ने जेसीबी लगा कर इस पानी को निकासी की और सड़क को साफ किया।
बीबीएन में हुई बारिश के बाद राष्ट्रीय मार्ग पर एक निजी होटल और एक वर्कशाप के सामने पानी जमा हो गया था। जिससे पैदल चलने वाले लोगों व कामगारों को काफी दिक्कत हो रही थी। कुछ वाहन वाया मोतिया प्लाजा घूम कर आते थे। पानी की निकासी के लिए कोई नाली न होने से यह पानी नहीं निकल पा रहा था। इस मार्ग पर कई कंपनियां और वर्कशाप हैं, जहां हर रोज लोग पैदल जाते हैं। यह गंदा पानी लोगों के ऊपर वाहन के टायर से उछल कर गिरता था। जिससे ड्यूटी जाने वाले कामगार व आम लोगों के कपड़े गंदे हो जाते थे।
समाचार प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई की निर्माण कंपनी के संचालक हरकत में आए और उन्होंने शुक्रवार सुबह से ही जेसीबी व कामगारों को वहां पर लगा दिया और पानी की निकासी करके सड़क से मलबा भी हटा दिया। फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट हेड असलम खान ने बताया कि यहां पर जब भी नाली बनाने के लिए काम कराया जाता है। कुछ लोग उसे बंद कर देते हैं। गंदा पानी व बारिश का पानी यहां पर जमा रहता है। इससे पहले ही बजरी डाल कर मार्ग को ऊंचा किया गया था लेकिन अभी दोबारा पानी जमा हो गया था। जिसे अब हटा दिया गया है।