फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foundation stone laid for two tubewells in Jagatpur; 50 acres of land will be irrigated.

Solan News: जगतपुर में दो ट्यूबवेलों का शिलान्यास, 50 एकड़ भूमि होगी सिंचित

Mon, 26 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for two tubewells in Jagatpur; 50 acres of land will be irrigated.
नालागढ़ के जगतपुर में विधायक हरदीप बावा सिंचाई ट्यूबवैल का कार्य शुरू कराते हुए-स्रोत- विभाग।
विकास की बात-
विज्ञापन

2.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इन ट्यूबवैलों का विधायक ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने नंगल कूहल एक व नंगल कूहल दो में ट्यूबवेल का भूमि पूजन करने के बाद कार्य शुरू कराया गया। इस दोनों ट्यूबवेलों पर 2.5 करोड़ रुपये व्यय होगा। इन दोनों सिंचाई ट्यूबवेल के चालू होने से 50 एकड़ जमीन सिंचित होगा।
विधायक हरदीप बावा ने कहा कि विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इन ट्यूबवेलों के निर्माण से से क्षेत्र में जल सुविधा को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस कार्य से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचें और जनहित के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहें।
विज्ञापन

बावा ने कहा कि कुछ माह में यह दोनों ट्यूबवेल चालू हो जाएंगे। इससे लंबे समय से बंजर जमीन उपजाऊ हो जाएगी। पानी लगने से लोग नकदी फसलें उगाएंगे और अपनी आर्थिकी मजबूत करेंगे। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और अन्य समस्याओं को शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed