फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Foundation stone laid for development works worth Rs 7.36 crore in Surajpur Panchayat of Arki

Solan News: अर्की की सूरजपुर पंचायत में 7.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रखी आधारशिला

Mon, 30 Mar 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development works worth Rs 7.36 crore in Surajpur Panchayat of Arki
अर्की विधानसभा की ग्राम पंचायत सूरजपुर में ​सोमवार को शिलान्यास करते विधायक संजय अवस्थी। स्रोत:
विधायक संजय अवस्थी ने दी सौगात, पिपलूघाट में आजीविका भवन की भी रखी नींव
विज्ञापन

कहा-प्रदेश सरकार की योजनाएं भविष्य के विकास का बनेगी आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार की ओर से कार्यांवित की जा रही योजनाएं भविष्य के विकास का आधार बनेगी। अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तहत 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले घनागुघाट से कुन्नी छिब्बर पिपलूघाट मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पिपलूघाट में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आजीविका भवन की आधारशिला भी रखी। अवस्थी ने कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने में सड़कें अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क लोगों की सुगम आवाजाही व व्यापार बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाई जाए। विधायक ने महिला मंडल सीमू, महिला मंडल भलेड़, महिला मंडल सूरजपुर व युवक मण्डल सूरजपुर को 21-21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, उपभोक्ता मामले एवं विपणन महासंघ सोलन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जलशक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता केके चौहान, विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, ग्राम पंचायत सूरजपुर के पूर्व उप प्रधान कामेश्वर ठाकुर व धनी राम ठाकुर, ग्राम पंचायत घनागुघाट के पूर्व उप प्रधान प्रवीण ठाकुर, ग्राम पंचायत दावंटी के पूर्व उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल, महिला मंडल सिम्मू की प्रधान प्रवीणा शर्मा, महिला मंडल भलेड़ की प्रधान हीरा देवी, स्वयं सहायता समूह सूरजपुर की प्रधान राधा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed