{"_id":"6a58e30a140a6ba7b608d4d2","slug":"foundation-stone-laid-for-a-tubewell-in-gurdaspura-baglaihad-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1044-174101-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बगलैहड पंचायत के गुरदासपुरा में ट्यूबवेल किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बगलैहड पंचायत के गुरदासपुरा में ट्यूबवेल किया शिलान्यास
Thu, 16 Jul 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में विधायक हरदीप बावा गुरदासपुरा में सिंचाई ट्यूबवैल के शिलान्यास के दौरान भूमि पूजन करत
एक करोड़ की लागत से लगेगा ट्यूबवेल, 300 बीघा जमीन होगी सिंचित
300 बीघा जमीन होगी सिंचित
नालागढ़ (सोलन)। विधायक हरदीप बावा ने बगलैहड़ पंचायत के गुरदासपुरा में सिंचाई ट्यूबवेल का भूमि पूजन के बाद शिलान्यास किया। सवा करोड़ की लागत से बनने वाले इस सिंचाई ट्यूबवेल से 300 बीघा जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। विधायक ने बताया कि गुरदासपुरा के लोग लंबे समय से सिंचाई ट्यूबवेल लगाने की मांग कर रहे थे। ट्यूबवेल चालू होने से यहां पर बंजर पड़ी जमीन अब उपजाऊ हो जाएगी। यहां के किसान नकदी फसल उगा कर अपनी आर्थिकी में सुधार कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन पंचायत में ट्यूबवेल की जरूरत है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर लगाए जाएंगे।
इससे पूर्व विधायक का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और अपने स्तर की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता की मांग पर पाली, गुरदासपुरा, बैद का जोहड़, मित्तियां के लिए बस चलाने की मांग की गई। विधायक ने एचआरटीसी के अधिकारियों को बस को चलने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व प्रधान राज भला, पूर्व प्रधान पुनीत कौशल, उप प्रधान गीता राम, दलवीर राणा, शमशेर सिंह, भूपिंदर सिंह राणा, दलवीर वर्मा, वार्ड मेंबर रविनंदन जसपाल सिंह, राम भज, चमन सिंह चमी, मलकीत सिंह, राम कुमार, भूरा राम, नतराम, सहायक अभियंता जसविंदर सिंह, कनिष्ठ अभियंता सुमित कुमार, पवन कुमार, और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।