फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   foundation stone

विधायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

Sat, 08 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Sat, 08 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

विधायक चौधरी राम कुमार ने बद्दी के वार्ड नंबर दो में पानी की टंकी के पास सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण कार्य पर 8 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि वार्ड नंबर दो में सामुदायिक भवन नहीं होने से लोगों को अपने छोट-मोटे समारोह को खुले में करना पड़ता था। बद्दी में हाल ही में चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगला प्रयास उनका बद्दी को मैट्रो लाइन से जोड़ने का होगा। इसके लिए वह विधानसभा के प्रश्न काल के दौरान इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विधायक ने कहा कि दून के पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल योजना के लिए चालीस करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि दून में कोई भी व्यक्ति बिना पानी के नहीं रहे। नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने नगर परिषद में हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बद्दी में 35 लाख की लागत से फुटपाथ का निर्माण नप की ओर से हो रहा है। यह फुटपाथ वर्धमान तक बनेगा तथा उसके आगे इस पर बीबीएनडीए की ओर से 80 लाख रुपये व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड नंबर दो के गुरचरण सिंह, राम प्रकाश, अजमेर ठाकुर, संजीव कुमार ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पार्षद इंद्र राम, सलीम मोहम्मद, करनैल सिंह, ठाकुर अमर सिंह, नरेंद्र दीपा, भाग सिंह, प्रवीण कौशल, रामेश्वर, देवराज नेगी, रामलाल, दिवालर सिंह, ज्ञान सिंह, अवतार सिंह, मुस्ताक, मोहम्मद, गुलजार सिंह समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed