फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   foot overbridge to be built

Solan News: डगशाई स्कूल के लिए हाईवे पर दिसंबर तक बनेगा फुट ओवरब्रिज

Thu, 22 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पार करते समय विद्यार्थियों के लिए बना रहता है खतरा
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने एनएचएआई अधिकारियों से मांगा है जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डगशाई के विद्यार्थियों और अध्यापकों को हाईवे पार करने की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्कूल के लिए हाईवे पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। इस मामले में दो दिन पहले प्रदेश उच्च न्यायालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जवाब तलब किया है। इसके बाद फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।

स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों को घर से स्कूल आने तथा छुट्टी के बाद घर लौटने के लिए हाईवे पार करना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पार करना उनके लिए जोखिम भरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान ने भी एनएचएआई से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से मामले में जवाब तलब किए जाने के बाद विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। आरएमसी कंपनी की ओर से भी फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परवाणु-सोलन फोरलेन हाईवे के निर्माण से पहले तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर भी सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जाते रहे हैं कि डीपीआर तैयार करते समय वास्तविक परिस्थितियों और लोगों की जरूरतों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। डगशाई के अलावा सनवारा में भी हाईवे पार करने की समस्या सामने आती रही है। वहीं, धर्मपुर के पड़ाव पर भी विद्यार्थियों को सड़क पार करके विद्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन

धर्मपुर में फुटओवरब्रिज बनाया गया है, लेकिन उसके डिजाइन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसके चलते लोग उसका अपेक्षित उपयोग नहीं कर रहे हैं। एनएचएआई की ओर से हाईवे पर छह फुट ओवरब्रिज बनाए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की ओर से इनका पर्याप्त इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। आरएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश खत्री ने बताया कि फुट ओवरब्रिज के लिए फैब्रिकेशन का काम जारी है। नवंबर के अंत तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed