फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Food safety team collects samples of edible items for testing in CTL Kandaghat

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल

Fri, 08 Apr 2022 08:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए कार्रवाई की। टीम ने जिले से 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे और उन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेज दिया।
विभाग ने यह कार्रवाई जिला मुख्यालय के बाजार, दिग्गल और रामशहर में की। दुकानदारों के खाद्य लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच भी की गई है। जैसे ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा और दीक्षा कपिल की अध्यक्षता में दो टीमों का गठन किया गया। ये टीमें बाजार का लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा की टीम ने रामशहर और दिग्गल में दुकानों का निरीक्षण कर आठ सैंपल भरे। इनमें सब्जी ऑयल, फेट स्प्रेड, साबूदाना, नमक, सरसों तेल, तिल का तेल, इमली और टॉफी शामिल हैं।
एफएसओ दीक्षा कपिल की टीम ने सोलन शहर का निरीक्षण कर चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया है। यहां से 14 दिन बाद रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।

उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि जिले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विभाग की नजर है। विभाग की टीम ने हाल ही में 12 सैंपल भरे हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed