{"_id":"68501145a7b2479efd0b22ef","slug":"food-items-sold-at-maa-shulini-fair-will-be-inspected-two-teams-have-been-formed-solan-news-c-176-1-ssml1042-146350-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मां शूलिनी मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों होगी जांच, दो टीमों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मां शूलिनी मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों होगी जांच, दो टीमों का किया गठन
विज्ञापन
पानी के भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भरेगी सैंपल,साफ-सफाई न होने पर नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
सिंगल यूज प्लास्टिक पर होगा पूर्ण रूप से होगा प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले के दौरान तीन दिन बिकने वाले खाद्य पदार्थों और पानी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने दो टीमों का गठन कर दिया हैं। ये टीमें खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम के सहायक आयुक्त डॉ. अतुल कायस्त की देखरेख में कार्य करेगी। इस अवधि में लगने वाली खाद्य पदार्थों की दुकानों पर साफ-सफाई न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पहली टीम नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की डॉ. स्वाति व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा होंगे। दूसरी टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की डॉ. आंचल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीक्षा कपिल व नगर निगम के प्रदीप शर्मा को शामिल किया है। टीम भंडारा स्थलों पर तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों व परोसे जाने वाले स्थान पर स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सुरक्षित प्रकार से भोजन परोसने का निरीक्षण करेंगी। इसी के साथ भंडारा वितरण स्थान पर सफाई के लिए भी जागरूक करेगी।