फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Focus on development at Arki Block Congress meeting; MLA assures budget allocation.

Solan News: अर्की ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में विकास पर जोर, विधायक ने बजट का आश्वासन दिया

Fri, 03 Jul 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं में विजयी हुए पार्षदों के साथ कांग्रेस ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक संजय अवस्थी तथाअर्की कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस कमेटी महासचिव अनीता वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से विजयी होकर आए पार्टी समर्थित बीडीसी सदस्य, प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई। विधायक संजय अवस्थी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में विकासात्मक योजनाओं को पर्याप्त बजट राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
संजय अवस्थी ने कहा कि गत साढे़ तीन वर्षों में अर्की विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को समय-समय पर विकास के लिए धन उपलब्ध करवाया गया है। यह प्रयास किया गया हैै कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत क्षेत्रों में अधोसंरचना का विकास हो और लोगों को विकास के लाभ समय पर मिलें। उन्होंने उपस्थित जन समूह से आग्रह किया कि विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक को विधायक संजय अवस्थी, अध्यक्ष सतीश कश्यप, प्रभारी अनीता वर्मा ने संबोधित किया। इसके पश्चात विधायक संजय अवस्थी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कुछ का मौके पर ही निपटारा किया तथा अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed