फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Five roads in the district closed due to rain, loss of 1.36 crore in 12 hours

ारिश से पांच सड़कें बंद, 12 घंटे में 1.36 करोड़ रुपये का नुकसान

Wed, 06 Jul 2022 10:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Five roads in the district closed due to rain, loss of 1.36 crore in 12 hours
अर्की-बुईला-कोयल सनोग मार्ग पर बारिश के चलते गिरा चट्टानें। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में मंगलवार देर रात हुई बारिश से पांच सड़कें मलबा और पत्थर आने के बाद बंद हो गईं, जबकि एक दर्जन से ज्यादा सड़कों पर भूस्खलन हुआ है। साथ ही कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर दत्यार, सनवारा, ब्रूरी, सलोगड़ा और मनसार में पहाड़ी से हल्के पत्थर भी गिरे। जिन्हें साथ-साथ कंपनी की जेसीबी ने हटा दिया।
विज्ञापन

वहीं, जिलाभर में लोक निर्माण विभाग ने सुबह ही बंद सड़कों को खुलवाने का कार्य शुरू कर दिया। इसके चलते देरशाम तक चार सड़कों को खोल दिया है। जबकि लोनिवि मंडल नालागढ़ में एक सड़क बंद है। इसे खोलने के लिए टीम तैनात है। वहीं 12 घंटे की बारिश होने से जिला में 1.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हैं। सबसे ज्यादा नुकसान नालागढ़ मड़ल में 1.05 करोड़ रुपये का हुआ है। इसी के साथ जिले में दर्जनों सड़कों पर स्लिप और कलवर्ट टूटे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बारिश से अब तक तीन मंडलों को 2.17 करोड़ रुपये की क्षति हो चुकी है। मंगलवार देर रात हुई बारिश ने भी कहर बरपाया है। इससे विभाग को नुकसान हुआ है। वहीं, जिले के अर्की मंडल में मांगू से मलौंन, छेयोड खड्ड-जघौंन, बुइला-केओल-सनोग रोड, शैली गांव को जा रहा लिंक रोड और नालागढ़ मंडल का गोयल जुमाला से गुल्लरवाला रोड पर स्लिप आने के बाद बंद हो गया, जबकि शालाघाट-कुनिहार-रामशहर, कुमारहट्टी-मित्तियां-क्वारनी, सुन्न-नेरली, बघेरी-राजवती-मलेहनी, एल/आर से धर्माना गांव, रामशहर से स्वारघाट रोड पर भी कई जगहों पर स्लिप और रटेनिंग वाल को नुकसान हुआ है। हालांकि ये सड़कें बंद नहीं हुई। अर्की मंडल में गंभरपुल-बनोह-सरली-धैयाना, लांबीगेट-देव-बीजू-क्यार, शिमला-कुनिहार-रामशहर-नालागढ़, सायरी-देवंती, सायरीघाट-नेरी, शलाह से शिव शंकरगढ़-जब्बल-पट्टा,
विज्ञापन
विज्ञापन

शालाघाट-अर्की-कुनिहार-बारोटीवाला, कुनिहार-बेंज की हट्टी-भ्रमपुखर, जामली-जयनगर, लोहारघाट-भयूंखर, कोठी-कोटला-चम्यावाल, शालाघाट-सोरिया, मांजू-खनलग, दोहरा डूंगा-थलोग-कोठी, गलोग-कुनिहार, बांजन-चनावग रोड पर स्लिप आए हैं। सभी जगहों पर विभाग ने टीम के साथ जेसीबी, बुल्डोजर और टिपर को भेजा गया और स्पिल को हटाकर सड़क को तुरंत सुचारु किया। उधर, लोक निर्माण अधीक्षण अभियंता ई. एसपी जगोता ने बताया कि जिले में मंगलवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के बाद 11 सड़कों पर स्लिप आए हैं। अब तक 2.17 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
शिमला कुफ्टू सड़क पर भी गिरा मलबा
कुनिहार (सोलन)। शिमला-कुनिहार वाया कुफ्टू मार्ग पर सड़क पर बारिश के बाद मलबा गिर गया। हालांकि इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग ने टीम को भेजा और तुरंत सड़क से मलबा हटाकर सुचारु किया। लोक निर्माण विभाग उपमंडल कुनिहार के कनिष्ठ अभियंता ई. पुनीत शर्मा ने बताया कि विभाग की मशीनरी और लेबर की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटा दिया गया है।

पाजो स्कूल के रास्ते में गिरा पेड़
रविवार को हुई बारिश के बाद शहर के साथ लगते पाजो स्कूल के रास्ते में पानी के प्राकृतिक स्रोत के समीप पेड़ गिर गया। इस कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। अभी तक इस पेड़ को रास्ते से नहीं हटाया गया है। यहां से रोजाना छोटे और बड़े बच्चे स्कूल से आते-जाते हैं। जिन्हें मजबूरन पेड़ के नीचे से झुक कर निकलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed