फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fish die in Chikni Khad due to contaminated water from pharmaceutical factory

Solan News: दवा फैक्ट्री के दूषित पानी से चिकनी खड्ड में मरीं मछलियां

Tue, 05 May 2026 01:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fish die in Chikni Khad due to contaminated water from pharmaceutical factory
नालागढ़ के चिकनी खड्‌ड में दूषित पानी से मरी मछलियां- स्रोत- ग्रामीण। - फोटो : Archive
स्थानीय लोगों ने बारिश व रात के समय पानी छोड़ने का कंपनी प्रबंधन पर लगाया आरोप
विज्ञापन

लोग बोले, नहीं हुई सुनवाई तो जाएंगे हाईकोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के तहत प्लासड़ा में एक दवा निर्माण फैक्ट्री पर केमिकल युक्त जहरीला पानी छोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। फैक्ट्री से निकले इस जहरीले पानी के कारण चिकनी खड्ड में लाखों मछलियों मर गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन बारिश और रात के समय की आड़ में जहरीला केमिकल युक्त पानी खड्ड में छोड़ता है। यही कारण है कि सुबह होते ही खड्ड में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां दिखाई देती हैं। यह घटना पहली बार नहीं हुई, बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हिम परिवेश संस्था के सदस्य धर्मेंद्र चंदेल, लकी सल्लेवाल और सज्जन सिंह ने बताया कि ग्रामीण पिछले एक वर्ष से फैक्ट्री प्रदूषण के खिलाफ लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद फैक्ट्री और प्रशासन प्रदूषण रोकने में नाकाम रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री से निकलने वाली तेज बदबू और जहरीली गैस के कारण लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है। आसपास के कई गांवों में रहने वाले लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, वहीं पशुओं और जल स्रोतों पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। कुएं, बोरवेल और अन्य जलस्रोत भी दूषित हो रहे हैं, जिससे आने वाले समय में बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एसडीएम नालागढ़ और मत्स्य विभाग को शिकायत दी है। गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed