फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   firing on house

Solan News: बद्दी के बूटा प्लासी में घर के बाहर बाइक सवारों ने किए हवाई फायर, दो खाली खोल बरामद

Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत बूटा प्लासी में एक घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद बाइक सवार दो अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार बूटा प्लासी निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे जब वह अपने घर में मौजूद थे, तो अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब बाहर आकर देखा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक वहां से भागते हुए दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर के गेट के बाहर से दो खाली खोल (कारतूस के खोल) बरामद किए हैं।घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द धरपकड़ की जा सके। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed