फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire prevention methods were taught to students.

Solan News: विद्यार्थियों को सिखाए गए आग से बचाव के तरीके

Sat, 18 Apr 2026 02:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fire prevention methods were taught to students.
बद्दी स्कूल में फायर मॉक ड्रिल के दौरान विद्या​र्थियों को जानकारी देते  स्थानीय फायर अधिकारी हे
बद्दी स्कूल में फायर मॉकड्रिल, छात्रों को आपात स्थिति से निपटने का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फायर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय फायर अधिकारी हेमराज और उनकी टीम ने किया। मॉकड्रिल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी प्रक्रिया और प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी देना था। फायर अधिकारी हेमराज ने आग लगने के कारणों, रोकथाम के उपायों और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद छात्रों को फायर अलार्म बजने पर शांत रहते हुए निर्धारित निकास मार्गों से सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का अभ्यास कराया गया। माॅकड्रिल के दौरान अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिसे छात्रों ने ध्यानपूर्वक देखा। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इस मॉकड्रिल से छात्रों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ा, बल्कि आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed