{"_id":"6649fda13fac5bf2800163ef","slug":"fire-incidents-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1042-121802-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चायल के जंगल में आग लगने \nअबतक 13 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चायल के जंगल में आग लगने अबतक 13 लाख का नुकसान
Sun, 19 May 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 19 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
कुमारहट्टी में रेलवे ट्रैक के ठीक ऊपर जंगल में आग पर काबू पाते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारहट्टी, कंडा के जंगलों में भड़की हुई है आग, वन संपदा राख
नगदी फसले समेत पाइपें भी जलकर हुई राख, नहीं पाया गया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में हजारों हेक्टेयर जंगल आग की लपटों की चपेट में है। दमकल विभाग और वन विभाग की टीमें दिन-रात आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। चायल के जंगल में भी आग लगने से अब तक 13 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। अभी तक जंगल में आग पर काबू नहीं पाया गया है। कई किलोमीटर तक आग की लपटे होने से नुकसान बढ़ता जा रहा है। नगदी फसलें समेत पाइपें भी आग की चपेट में आ गई हैं। वहीं कुमारहट्टी और धर्मपुर के साथ लगते कंडा में भी जंगल में आग भड़की हुई है। शनिवार देर रात से आग लगने के बाद लोग भी सहमे हुए हैं। जंगल के साथ लगते घरों के लोग रातभर आग को बुझाते रहे। लेकिन आग अधिक होने से नहीं बुझ सकी। जिले में वन संपदा समेत पक्षियों और जानवरों को भी दिक्कत आ रही हैं।
चायल के ग्राम पंचायत बाजनी के जंगल में भी शनिवार देर रात आग लग गई। आग लगने के बाद जंगल का बड़ा क्षेत्र चपेट में आ गया। आग लगने के कारण बिजू, आंजी, शिलाई, घटोटी, च्यून, भटौला में भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं अब आग को भड़कता देख रिहायशी मकान, गौशाला और अन्य नगदी फसलों को बचाना भी मुश्किल हो गया है। उधर, नरूद गांव के प्रेम कश्यप ने बताया कि वन विभाग को आग लगने के बारे में सूचित किया गया। क्षेत्र के लोग मिलकर आग पर काबू पाने के लिए कार्य कर रहे हैं। लेकिन आग काफी अधिक है। वन परिक्षेत्र चायल के अनिल ठाकुर ने बताया की बाजनी पंचायत के जंगल में आग लगी हुई है। नुकसान का अनुमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
आग से फसलें राख
आग से शिमला मिर्च के 19000 पौधे, टमाटर के 5000 पौधे, 10 किलो फ्रांसबीन, सेब के 50, आडू के 10 और नाशपती के 10 पौधे आग की चपेट में आए हैं। नगदी फसलों को करीब 12,00,000 रुपये का नुकसन पहुंचा है। इसी के साथ एक इंच पाइप के 30 और डेढ इंच पाइप के 40 रोल को नुकसान हुआ है। वहीं जाली के 100 मीटर के 70 रोल भी आग की चपेट में आ गए। वहीं बिणू स्कूल से गांव उजड़ तक प्लास्टिक पाइप भी आग की चपेट में आई है। ऐसे में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।