फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fire

लोदी माजरा में गत्ता फैक्टरी जलकर राख

Sun, 09 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/बद्दी-लोदी माजरा (सोलन)।
ब्यूरो/बद्दी-लोदी माजरा (सोलन)। Updated Sun, 09 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

लोदी माजरा स्थित एक गत्ता फैक्टरी में आग लगने से 13 मशीनें और कच्चा व तैयार माल जल कर राख हो गए। इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। नालागढ़ व बद्दी की फायर ब्रिगेड ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

लोदी माजरा स्थित लक्ष्मी पैकर्स में सुबह साढ़े पांच आग लग गई। इस दौरान कंपनी में दो कामगार थे। इस दौरान कामगारों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद कामगारों ने कंपनी संचालक महेश गर्ग व फायर ब्रिगेड नालागढ़ व बद्दी को सूचित किया। सूचना मिलते ही नालागढ़ से फायर आफिसर खेम सिंह व बद्दी से किशोर कुमार टीमों के साथ तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उठ रही लपटों के कारण कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। फायर आफिसर खेम सिंह व किशोर कुमार ने बताया जब तक वह मौके पर पहुंचे आग पूरी तरह से फैक्टरी में फैल गई थी। इससे कच्चा व तैयार माल, 13 मशीनें जलकर नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड ने सौ से अधिक गत्तों के बंडल, शेड को बचा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कंपनी के संचालक महेंद्र ने बताया कि आग से फैक्टरी पूरी तरह जल कर राख हो गई है जिससे करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि कंपनी परिसर में पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी जिसे उन्हें आग बुझाने में काफी दिक्कत आई है। कंपनी संचालकों का कहना है कि उनके पास फायर एनओसी थी, लेकिन आग से जल गई है।

इस वर्ष इन फैक्टरियों में लगी आग
16 फरवरी को एल्यूमिनियम बनाने वाली कंपनी में आग लगी जिससे 90 लाख का नुकसान हुआ।
12 मार्च में सहारा टैक्सटाइल में आग लगी जिससे 1 करोड़ का नुकसान हुआ है।
11 अप्रैल को काठा स्थित कंपनी में आग से पांच लाख का नुकसान
11 अप्रैल को ही हिलटाप स्थित फार्मा कंपनी में आग लगने से एक करोड़ तीस लाख का नुकसान
20 अप्रैल को एचपीएसआईडीसी बद्दी स्थित कंपनी में आग से पांच लाख का नुकसान
2 मई को लाइफ विजन कंपनी में आग से 30 हजार का नुकसान
17 जून को हरिपुर पेपर मिल में आग से 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed