फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire broke out in the forest near Deunghat, Solan

Solan News: सोलन के देउंघाट के पास जंगल में भड़की आग

Thu, 19 Dec 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forest near Deunghat, Solan
वीरवार देर रात करीब 9:30 बजे सोलन के साथ लगते देउंघाट के जंगल में लगी आग। संवाद
हाईवे समेत रेलवे ट्रैक तक पहुंच रही आग की लपटें
विज्ञापन

कई हेक्टेयर जंगल जला, दमकल विभाग की टीम मौके पर

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर देउंघाट के पास जंगल में आग लग गई। इससे विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर भी खतरा पैदा हो गया। वहीं, पुरानी बड़ोग-सोलन सड़क पर भी वाहन चालकों दिक्कतें आने लगीं। सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग और काबू पाने के प्रयास किए गए। रेलवे बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंच ट्रेनों का सुचारु संचालन करवाया। जंगल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सर्दी के इस मौसम में चीड़ भी पत्तियां भी अभी नहीं है, लेकिन कई हेक्टेयर क्षेत्र को आग ने घेर लिया। आग वीरवार करीब रात 9:30 बजे लगी। कुछ ही देर में आग भड़क गई और देउंघाट के जंगल को घेर लिया। इससे जंगली-जानवरों को भी खासी दिक्कतें आईं।

इस बार गर्मी में जंगल में आग भड़क जाने के काफी मामले आए थे। उस दौरान जंगल में चीड़ की पत्तियां भी काफी अधिक थी, लेकिन अब बिना बारिश के पौधे सुख गए हैं, जिसमें आग लग रही है। मंगलवार धर्मपुर में क्यारद सड़क के साथ लगते जंगल में जाने गई थी। आग के कारण पेड़ समेत कई पौधे इसकी चपेट में आए थे। यहां भी दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed