फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire broke out in Baddi's Bilanwali industry, loss of lakhs

Solan News: बद्दी के बिलांवली के उद्योग में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 13 Jul 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Baddi's Bilanwali industry, loss of lakhs
बद्दी के बिलांवली कंपनी में आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मी। संवाद
उद्योग की तीसरी मंजिल में रह रहे कामगार रस्सी के सहारे उतरे
विज्ञापन


दो कामगार गंभीर रूप से घायल , अस्पताल में किया भर्ती

दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद आठ घंटे में बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी के बिलांवली स्थित फ्लोरा इलेक्ट्रिकल एंड मेटल इंडस्ट्रीज में वीरवार सुबह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे उद्योग में फैल गई। उद्योग की तीसरी मंजिल में 20 कामगार सो रहे थे। सुबह 5:30 बजे जैसे ही इन कामगारों को आग लगने का आभास हुआ तो उनमें अफरा तफरी मच गई। कुछ कामगार सीढि़यों से नीचे उतरे तो कुछ रस्से के सहारे नीचे उतारे गए। इस दौरान दो कामगार झुलस गए जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं हैं। आग से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस कंपनी में बिजली के उपकरण तैयार होते थे। आग से तैयार माल और कच्चा माल जल कर राख हो गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने उद्योग से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी जोगिंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आठ घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं उद्योग में मची अफरातफरी में कांगड़ा के बंटू (34) रस्से के सहारे उतर रहा था तो ऊपर से गिर गया जिससे उसकी टांग टूट गई, वहीं चंबा निवासी दिनेश (42) भवन से उतरते समय झुलस गया। जिससे इन दोनों को काठा अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जब तक वह मौके पर पहुंचे तो आग पूरे उद्योग में फैल गई थी। कामगारों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग को दूसरे उद्योगों में फैलने से बचाया गया। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। आग से लाखों रुपये का तैयार माल और कच्चा माल जल कर राख हो गया है।

बद्दी के बिलांवली कंपनी में आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मी। संवाद

बद्दी के बिलांवली कंपनी में आग को बुझाते हुए दमकल विभाग के कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed