{"_id":"6251cc7aacf1080b17341e67","slug":"fire-brigade-solan-had-just-two-vehicles-to-control-fire-outbreak-in-headquarter-solan-news-sml405160066","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग पर काबू पाने के लिए दो गाड़ियों के सहारे दमकल महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग पर काबू पाने के लिए दो गाड़ियों के सहारे दमकल महकमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गर्मी के मौसम में जिला मुख्यालय में आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग तैयार है। हालांकि दो दमकल गाड़ियों के सहारे शहर में आग पर काबू पाना मुश्किल है। जिला मुख्यालय के फायर स्टेशन की अपनी चार गाड़ियां हैं लेकिन एक गाड़ी अर्की और दूसरी ऊना के नए फायर स्टेशन बंगाणा के लिए भेजी गई हैं।
इस कारण अब जिला मुख्यालय में सिर्फ दो गाड़ियां और एक बाइक ही आग पर काबू पाने के लिए रह गई है। शहर में आग लगाने पर एकदम से गाड़ियों में पानी भरने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। फायर सीजन के लिए 20 जवानों की तैनाती भी कर दी है। इसके अलावा एक क्यूआरवी (क्विक रिस्पांस विकल) को भी तैयार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार फायर सीजन के लिए दमकल ने अतिरिक्त जवानों को भी लगाया जाएगा जिसके तहत करीब आठ होमगार्ड विभाग ने तैनात किए हैं। इसके अलावा विभाग ने शहर के मुख्य स्थानों पर लगे हाइड्रेंट को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम को भी कहा गया है। सीटी चौकी सोलन, चंबाघाट जहां से दमकल गाड़ियों में पानी भरा जाता है, को भी दुरुस्त कर दिया है। दमकल जवानों ने फायर उपकरणों को दुरुस्त कर आग से लड़ने के लिए तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
अब इसके सहारे ही काम
दमकल विभाग सोलन के पास चार में से सिर्फ दो फायर गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल ही है। इनमें एक गाड़ी 3500 और दूसरी 2500 लीटर और 300 लीटर पानी क्षमता वाली एक जीप और अन्य आग बुझाने वाले यंत्र शामिल हैं। तंग गलियों में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के पास एक मोटरसाइकिल भी हैं जिसमें आग बुझाने के लिए फोम भरी गई है। इसका विभाग की ओर से प्रशिक्षण कर लिया है।
गाड़ी के लिए भेजा है प्रस्ताव
फायर स्टेशन सोलन के प्रभारी कमलजीत तनवर ने बताया कि आग से निपटने के लिए सभी तैयारियां हैं। स्टेशन के पास चार गाड़ियां हैं लेकिन इन दिनों एक गाड़ी ऊना और दूसरी गाड़ी अर्की उपमंडल भेजी गई है। अतिरिक्त गाड़ी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।