{"_id":"016099332b7d25a1bda4702deee007a3","slug":"fire-at-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला/परवाणु (सोलन)।
Updated Sat, 26 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू के सेक्टर-2 स्थित इंटर टेक होम अप्लायंस फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों की संपत्ति जल कर राख हो गई है। वहीं धरातल मंजिल में काम कर रहे कामगार बाल-बाल बचे हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। रात के समय फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर कामगार मोल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इस बीच दो कामगार पहली मंजिल गए। वहां पर अचानक कामगारों को पहली मंजिल से धुआं उठते दिखाई दिया। कामगारों ने शोर मचाया तथा फैक्ट्री के फायर उपकरणों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग को ज्यादा फैलते देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परवाणू दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भड़की थी कि बद्दी, नालागढ़, सोलन, पिंजौर से दमकल विभाग की गाड़ियों को मंगवाना पड़ा। शनिवार सुबह सात बजे तक आग पर काबू पाया गया। समाचार लिखे जाने तक मलबे से धुआं उठ रहा था। उधर, परवाणु दमकल विभाग के फायर ऑफिसर बंसीलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई थीं। आग ज्यादा होने के कारण बद्दी, नालागढ़, सोलन, पिंजौर से भी मदद ली गई।
विज्ञापन
उन्होंने साथ लगती फैक्ट्रियों को आग से बचाया। वहीं कंपनी के प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया कि आग लगने से कंपनी के किसी भी कामगार को कोई नुकसान नहीं हुआ। करीब करीब चार करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं परवाणू डीएसपी प्रमोद चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस विभाग टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।