फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   fir against company

Solan News: दो महिला कामगारों की मौत पर कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

Fri, 11 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
वीरवार रात कंपनी में दीवार के नीचे दबने से दो महिलाओं की हो गई थी मौतपुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंपे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। गोल जमाला स्थित वीर प्लॉस्टिक कंपनी में वीरवार देर रात हुए हादसे में पुलिस ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों महिला कामगारों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रारंभिक जांच में कंपनी के पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं पाए गए, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस जानकारी के अनुसार गोल जमाला स्थित वीर प्लास्टिक कंपनी में वीरवार देर शाम दीवार पर भारी वजन के बोरे रखे हुए थे। अचानक दीवार गिर गई। दो महिला कामगार बिट्टो देवी (40) पत्नी अमीचंद निवासी जिला पूर्णिया तहसील भवानीपुर गांव जनकुआ बिहार और रुखसाना (34) पत्नी एमडी बोचोकालम निवासी जिला हरदोई तहसील शनदीला गांव हरचंदापुर यूपी चपेट में आ गईं। इससे उन्हें चोटें आईं। बेहोशी की हालत में दोनों को नालागढ़ के आकाश अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर बिट्टो देवी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रुखसाना को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed