फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fine Arts classes will start in Arki College

Solan News: अर्की महाविद्यालय में शुरू होंगी फाइन आर्ट्स की कक्षाएं

Thu, 28 Dec 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 28 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fine Arts classes will start in Arki College
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में आयोजित कॉलेज फेस्ट के दौरान डिजिटल गेट व साईबर कैफे का लो
खेल मैदान के लिए जरूरत के अनुसार बजट देने की घोषणा
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में सृजन आयोजित

सीपीएस अवस्थी ने किया काॅलेज में मां सरस्वती की मूर्ति का किया अनावरण
डिजिटल गेट व साइबर कैफे का भी किया गया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में भविष्य की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने के लिए वास्तविक अर्थों में ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। अवस्थी वीरवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में आयोजित कॉलेज फेस्ट (सृजन) एक युवा उत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। अवस्थी ने इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने डिजिटल गेट व साइबर कैफे का लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने सीपीएस ने 5जी नेटवर्किंग तकनीशियन कौशल पाठ्यक्रम का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह पढ़ाई तक सीमित न रहें बल्कि भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए हर क्षेत्र का ज्ञान रखें। शिक्षण संस्थानों द्वारा ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों की छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है जिससे वह हर क्षेत्र में अव्वल रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आशा जताई कि अन्य महाविद्यालय भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन

अवस्थी ने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में फाइन आर्ट्स की कक्षाएं आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने महाविद्यालय में मैदान के विस्तारीकरण और सभागार के निर्माण के लिए प्रारूप के अनुसार बजट के प्रावधान की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय में वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक के रिक्त पद को भरने का आश्वासन भी दिया। सीपीएस ने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों द्वारा लगाए गए फूड स्टाल, हस्त निर्मित उत्पाद, स्केच पेंटिंग आदि का अवलोकन भी किया और इन सब में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने छात्रों के कौशल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
नगर पंचायत अर्की के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर पंचायत अर्की की पार्षद रुचि गुप्ता, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीडी बंसल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिला शर्मा, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव राजेंद्र रावत, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, पीटीए के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, छात्र केंद्रीय संगठन की अध्यक्ष अर्शदीप कौर, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी चंदेल समेत सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में आयोजित कॉलेज फेस्ट के दौरान डिजिटल गेट व साईबर कैफे का लो

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में आयोजित कॉलेज फेस्ट के दौरान डिजिटल गेट व साईबर कैफे का लो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed