{"_id":"610ada988ebc3eba3204c84b","slug":"fifth-oxygen-plant-to-be-established-in-kunihar-in-solan-distt-solan-news-sml3792033146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, जगह की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनिहार में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, जगह की तलाश शुरू
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले भर में मरीजों को आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए जिले में प्रस्तावित पांचवां ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की कवायद शुरू हो गई है। यह संयंत्र जिले के कुनिहार में लगाया जाएगा। इसे स्थापित करने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। प्रारंभिक कार्रवाई पूरी होने पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू होगा।
वर्तमान में परवाणू और अर्की में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए सिविल वर्क किया जा रहा है। सिविल वर्क पूरा होने के बाद संयंत्र लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा जबकि चायल में भूमि का चयन कर इसी हफ्ते में सिविल वर्क किया जाना है।
कोविड की तीसरी लहर को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। संभावित तीसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की समस्या न हो, इसके लिए जिले में कई जगहों पर ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगाया संयंत्र में इसी हफ्ते ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर देगा। इसके बाद सरकार ने अर्की, परवाणू और चायल में प्लांट को लगाने क लिए हामी भारी। इन जगहों में भूमि का चयन कर अन्य कार्रवाई पूरी की गई। सरकार ने कुनिहार में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि कुनिहार में ऑक्सीजन प्लांट को लगाने के लिए कागज तैयार किए जा रहे हैं। सोलन में कार्य पूरा हो गया है और परवाणू, चायल और अर्की में सिविल वर्क शुरू हो गया है। विभाग ने संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारियां कर ली हैं।