फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Female snatching gang active at Shoolini Fair; jewelry and mobile phones worth lakhs stolen.

Solan News: शूलिनी मेले में महिला स्नैचर गिरोह सक्रिय, लाखों के गहने व मोबाइल उड़ाए

Sat, 27 Jun 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सोलन सिटी चौकी में दर्ज हुईं 12 से अधिक शिकायतें, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक राष्ट्रीय मां शूलिनी मेले के दौरान सोलन शहर में बाहरी राज्यों से आया महिला स्नैचरों का एक शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है। मेले की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर इस गिरोह ने पहले दिन मालरोड समेत कई जगहों पर 12 से अधिक महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। शातिर महिलाओं ने पीड़ितों के लाखों रुपये के सोने के आभूषणों (चेन, बालियां) और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना रहा है। मेले में दर्शनों और घूमने के लिए आ रही महिलाओं को भीड़ का झांसा देकर बड़ी ही चालाकी से उनके गहने उड़ाए जा रहे हैं। वारदातों का शिकार हुई करीब एक दर्जन पीड़ित महिलाओं ने सोलन सिटी पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें ज्यादात्तर बुजुर्ग महिलाएं थीं और भीड़भाड़ में शातिरों ने उनकी बालियां, चेन व अन्य सोने के आभूषण पर हाथ साफ किए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्नैचिंग की शिकायतें आने के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों व संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों, विशेषकर महिलाओं से मेले में अपने कीमती सामान और आभूषणों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने लोगों ने अपील की है कि वह मेले में अपना कीमती सामान लेकर न आएं। खासकर सोने की आभूषण पहनकर न आएं। यदि कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed