{"_id":"66d9a70ae785bf9f560f810c","slug":"farmers-learned-natural-farming-techniques-solan-news-c-176-1-ssml1041-127985-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 30 किसानों ने सीखी प्राकृतिक खेती करने की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 30 किसानों ने सीखी प्राकृतिक खेती करने की तकनीक
Thu, 05 Sep 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
मित्तियां पंचायत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। कृषि विभाग की ओर से मित्तियां में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर लगा, जिसमें किसानों को प्राकृतिक कृषि को लेकर प्रोत्साहित किया गया। शिविर में 30 किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती के गुर सीखे।
शिविर के दौरान किसानों को यह बताया गया कि रासायनिक और कीटनाशक के बिना भी खेती की जा सकती है। इसमें बताया गया कि जीवामृत, बीजामृत, अग्नि अस्त्र, खट्टी लस्सी, ब्रह्मास्त्र आदि घटकों का उपयोग कर खेती कर सकते हैं। इसके अलावा किसानों को विभागीय योजनाओं से भी अवगत करवाया गया। शिविर में कृषि विभाग विकास खंड नालागढ़ आतमा परियोजना से अधिकारी खंड तकनीकी प्रबंधक प्रियंका ठाकुर, सहायक तकनीकी प्रबंधक टेकचंद ने किसानों को प्रशिक्षण एवं योजनाओं की जानकारी दी। किसान जगन्नाथ ने बताया कि इस इस प्रशिक्षण से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण लेने वाले किसानों में बुधराम धीमान, जगन्नाथ, प्रेम चंद, हंसराज चंदेल, अमर सिंह, प्रकाश चंद, हुकुम चंद, गुरचरण, जगदीप, कौशल्या देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।