फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers have to wait for month even after booking to sell their paddy in Nalagarh agro produce mandi

धान बेचने आए को किसानों को मिल रही लंबी तारीख

Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers have to wait for month even after booking to sell their paddy in Nalagarh agro produce mandi
नालागढ़ के कृषि उपज मंडी में खरीद केंद्र में झरना लगा कर धान खरीदते हुए एफसीआई के पदाधिकारी। संवा - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में धान बेचने वाले किसानों को लंबी तारीख ही मिल रही है। बुकिंग करवाने वाले किसानों को अगले माह के अंतिम सप्ताह की तारीख मिल रही है। इससे किसान बहुत चिंतित हैं। मौसम खराब होने से किसानों की चिंता दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिन किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग की और उनकी बारी 26 नवंबर को आई है। 25 किसानों की बुकिंग 15 अक्तूबर को आई थी। उनका अभी तक धान नहीं बिक पाया है। सोमवार शाम तक 16 किसानों की धान 1200 क्विंटल ही बिक पाई। हालांकि ठेकेदार ने लेबर को दोगुना कर दिया है लेकिन अभी भी धान खरीद में तेजी नहीं आई है। लगातार मौसम खराब होने से किसानों का धान खराब होने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बीबीएन में चार हजार हेक्टेयर जमीन पर किसान धान उगाते हैं। पहले यह धान पंजाब की मंडियों में आसानी से बिक जाता था लेकिन किसानों को अपना धान बेचने के लाले पड़ रहे हैं। अभी भी कई किसान जुगाड़ लगाकर पंजाब-हरियाणा की मंडियों में कम दाम पर बेचने के मजबूर हैं। एफसीआई नालागढ़ ने खरीद केंद्र तो खोल दिया है लेकिन चार दिन में मात्र 1200 क्विंटल ही धान खरीदा जा सका। जो किसान पहले दिन आए थे, वे अभी भी धान बेचने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि खरीदे धान को ट्रकों में कालूझिंडा स्थित गोदाम में शिफ्ट किया जाएगा जिससे यहां पर जगह खाली हो जाएगी। अभी तक 1207 क्विंटल धान खरीद लिया है। बीबीएन के 16 किसानों का धान खरीदा है। अभी तक 200 किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग की है। बुकिंग के हिसाब से ही किसानों को तारीख मिल रही है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने धान की खरीद के लिए मजदूरों की संख्या बढ़कर 70 कर दी है और काम में तेजी लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed