फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers and orchardists jubilant after rain in Solan

बारिश से किसान-बागवान खुश, रबी फसल की होगी बिजाई

Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers and orchardists jubilant after rain in Solan
सोलन मालरोड पर रविवार को जारी बारिश के बीच अपने गंत्वय की ओर बढ़ते राहगीर। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिला भर में मौसम की दोहरी मार झेल रहे किसानों-बागवानों को अब बारिश के बाद राहत मिली है। आलम यह है कि बारिश से पहले एक ओर लोग शुष्क ठंड से परेशान हो गए थे, वहीं किसान बहुत चिंतित थे।
विज्ञापन

खेतों में नमी न होने से वह अपने खेतों में फसलों की बिजाई नहीं कर पा रहे है। हालांकि अब रविवार सुबह से हुई बारिश के बाद किसान अपने खेतों में बिजाई का कार्य कर सकेंगे। बारिश से मौसम ने अचानक करवट ली और शहर ठंड की चपेट में आ चुका है। लोग गर्म कपड़े पहने को मजबूर हो गए है।
विज्ञापन

धर्मपुर, कंडाघाट, कुनिहार, अर्की, दाड़लाघाट और परवाणू में सुबह से अच्छी बारिश हुई है। क्षेत्र के किसान भी अब बिजाई का कार्य कर सकेंगे। करवाचौथ को लेकर रविवार के दिन भी बाजार खुले रहे लेकिन बारिश से बहुत कम लोगों ने बाजार का रुख किया है। इस बीच कारोबारी भी निराश दिखे। मालरोड पर भी सुबह 11 से शाम आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी, भूपेंद्र, गिरिश, अजय, शुभम, जयराम, गीता राम, राजेंद्र, किशोरी लाल सहित अन्य किसानों ने बताया कि सुबह से हुई बारिश बिजाई के लिए फायदेमंद होगी। हालांकि अभी और अधिक बारिश की आवश्यकता है। यदि मौसम इसी प्रकार बना रहा तो यह कमी भी पूरी हो जाएगी।

बारिश से एक दम से ठंड में भी इजाफा हो गया है। वर्तमान में शुष्क ठंड के चलते लोग वायरल की चपेट में आ रहे थे लेकिन बारिश के बाद वायरल पर भी कंट्रोल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed