{"_id":"58e6237c4f1c1b41485b5cab","slug":"farmer-aggriculture-on-forcasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मौसम के पूर्वानुमान पर फसलें उगाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मौसम के पूर्वानुमान पर फसलें उगाएंगे किसान
सोलन, धर्मपुर, ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के किसान अब मौसम के पूर्वानुमान पर आधारित खेती कर सकेंगे।
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर के किसान अब मौसम के पूर्वानुमान पर आधारित खेती कर सकेंगे। इससे न केवल मौसम की मार से फसलों की बर्बादी पर अंकुश लगेगा, बल्कि मौसम के रुख को देखकर खेतीबाड़ी की कार्ययोजना भी तैयार सकेंगे। यह संभव होगा केंद्र सरकार की मौसम पूर्वानुमान आधारित फसल योजना से। इस योजना के तहत किसानों को मौसम संबंधी तमाम जानकारी मुफ्त एसएमएस के जरिये दी जाएगी।
विज्ञापन
नौणी विवि के पर्यावरण विभाग ने धर्मपुर में कार्यशाला का आयोजन कर किसानों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया। पहले चरण में पचास किसानों को फ्री एसएमएस सुविधा से जोड़ा है। इस सुविधा से सभी किसानों को जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
नौणी विवि के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पर्यावरण विज्ञान विभाग के एचओडी एसके भारद्वाज के मार्गदर्शन में लगाए इस शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ वैज्ञानिक परमिंद्र कौर बावेजा ने संचालित किया। उन्होंने बताया कि अब तक जिला सोलन के 16 हजार किसानों को इस सुविधा से जोड़ा जा चुका है। इस दौरान डॉ. एमके ब्रहमी, देस राज ठाकुर और मोहन दास मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस तरह करें पंजीकरण
जिला का हर किसान इस सुविधा से जुड़ सकता है। डॉ. बावेजा ने कहा कि इसके लिए किसानों को अपना मोबाइल नंबर, नाम पता और पैदावार (जिससे किसान जुड़ा है) संबंध में लिखकर देना होगा। इस संबंध में कोई भी दूरभाष नंबर 01792-252034 पर ले सकते हैं।