फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Far from providing parking facilities, councilors are getting challans for vehicles

मनमानी:पार्किंग की सुविधा देना तो दूर, पार्षद ही करवा रहे वाहनों के चालान

Tue, 10 Jan 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Far from providing parking facilities, councilors are getting challans for vehicles
सोलन के आईटीआई गेट के समीप खड़े मोटरसाइकिल। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर के वार्डों में नगर निगम की ओर से पार्किंग की सुविधाएं तो मुहैया करवाना तो दूर, उल्टा इन दिनों कई वार्डों में पार्षदों ने लोगों के वाहनों के चालान कटवाना शुरू कर दिए हैं। वार्डों को जाने वाली सड़कों के किनारे लोग रात के समय अपने वाहन खड़े कर देते हैं। मगर स्थानीय पार्षद सुबह ही पुलिस कर्मियों को फोन करके बुलाते हैं और बाकायदा लोगों के 500 से 1000 रुपये तक के चालान कटवा रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि वाहनों पर वाहन मालिकों या चालकों के नंबर तक लिखे होते हैं। मगर न तो उन्हें फोन करके उन्हें वाहन हटाने के बारे में कहा जाता है और न ही चालान का पता चल पाता है। क्योंकि जिन वाहन चालकों का नंबर पंजीकरण के साथ रजिस्टर्ड नहीं हुआ होता है। उन्हें चालान के मैसेज तक नहीं आ रहे हैं। कुछ वार्डों में तो एक ही वाहन के तीन से चार चालान बीते एक सप्ताह में करवा दिए हैं। ऐसे में अब वार्डों में रहने वाले लोगों में भी इसे लेकर रोष पनप रहा है। क्योंकि चालान की भारी भरकम राशि भुगतना उनके लिए परेशानी का सबसे बनता जा रहा है।
विज्ञापन

25000 वाहनों के लिए मात्र 1500 पार्किंग
सोलन शहर में करीब 25000 गाड़ियां पंजीकृत हैं, जबकि शहर में मात्र 11 निगम की पार्किंग हैं। इन पार्किंगों में 1500 के करीब वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। वहीं, शहर के कुछ ही वार्ड ऐसे हैं जहां पर पार्किंग की सुविधा है। उसमें भी मात्र 15 से 20 वाहन ही खड़े किए जाते हैं। वहीं ज्यादातर वाहन अब सड़कों के किनारे ही खड़े रहते हैं, जिनके अब पार्षद मनमर्जी से चालान करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में पार्किंग बनाने की योजना कागजों तक
चुनाव के दौरान पार्टियां अपने घोषणापत्र में हर वार्ड में पार्किंग बनाने की योजना बनाती हैं। उस दौरान बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं कि लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं चुनाव खत्म होते ही सभी दावे हवा हो जाते हैं। निगम बीते कई सालों से शहर के वार्डों में पार्किंग बनाने की योजनाएं तैयार कर रहा है, मगर वह केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती है। शहर के ज्यादातर वार्डों में लोगों को पार्किंग सुविधा नहीं है।

वार्डों से शिकायतें आने पर चालान किए जाते हैं। कई बार एंबुलेंस रोड पर इसलिए भी चालान किए जाते हैं, ताकि इमरजेंसी के दौरान यहां पर कोई दिक्कत न आए।
आरएस गुलेरिया, ट्रैफिक इंचार्ज सोलन
लोगों की शिकायतों पर ही चालान करवाए जा रहे हैं। यदि कहीं बार-बार चालान हो रहे हैं तो इसका पता किया जाएगा। निगम के पास पार्किंग हैं, लोग वहां पर वाहन खड़े कर सकते हैं।
पूनम ग्रोवर, महापौर नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed