फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fairs are the carriers of religious, cultural and social traditions: Dr. Shandil

मेले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं के संवाहक : डॉ. शांडिल

Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fairs are the carriers of religious, cultural and social traditions: Dr. Shandil
गुग्गामाड़ी मेला सुबाथू में स्वारूथ्य मंत्री कर्नल धनीरोम शांडिल पूजा करते हुए। स्रोत: आईपीआर
सुबाथू में जिलास्तरीय गुग्गा माड़ी मेले में बोले स्वास्थ्य मंत्री, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के लिए दिए पांच लाख रुपये
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि हमारे मेले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं के संवाहक हैं। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को सुबाथू में जिलास्तरीय श्रीगुग्गा माड़ी मेला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर श्री गुग्गा माड़ी मंदिर सुबाथू में शीश नवाया और प्रदेशवासियों के खुशहाल व समृद्ध जीवन की कामना की। मंत्री ने क्षेत्रवासियों को गुग्गा माड़ी मेले की शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि गुग्गा माड़ी मेला अत्यंत प्राचीन है और समूचे उत्तर भारत में गुग्गा माड़ी मेला का विशेष स्थान हैं। कहा कि यह मेला सुबाथू में लगभग 150 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने में सहयोगी बनें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया। उन्होंने सुबाथू में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबाथू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने का मामला उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन भी दिया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने इस अवसर पर लोगों को जिला स्तरीय श्री गुग्गा माड़ी मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान कृषि उपज विपणन मंडी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, ग्राम पंचायत रणो के प्रधान संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत धर्मपुर के पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed