{"_id":"660bf0d57591ed556208dfef","slug":"fair-starts-in-johadji-sahib-solan-news-c-176-1-ssml1040-119017-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: झंडा चढ़ाने की रस्म से शुरू हुआ जोहड़ीजी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: झंडा चढ़ाने की रस्म से शुरू हुआ जोहड़ीजी मेला
विज्ञापन
मेले में यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने कसी कमर
मेले में सुरक्षा के तहत तैनात किए 30 पुलिस जवान
अधिक वाहन पहुंचने पर दो किमी लंबा लग रहा है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। श्री गुरु नानक देव की चरण स्पर्श धरती जोहड़जी साहिब में मंगलवार से दो सप्ताह तक चलने वाला ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। तीर्थ स्थल परिसर में सोमवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। आने वाले 15 दिनों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंगलवार सुबह पूरे विधि विधान, जोहड़ पूजा और झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ मेला आरंभ हो गया। मेले के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर स्थानीय प्रसाशन ने व्यापक प्रबंध किए हैं, लेकिन जगह की कमी के चलते और वाहन अधिक होने से जाम की स्थिति बनी हुई है। खलग गांव से आगे जाम लगा हुआ है। लोगों ने सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी कर दी हैं। कसौली के थाना प्रभारी धनवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं परिसर का जायजा लेने सोमवार पूरा दिन जोहड़जी में रहे। मेले में भाग लेने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से छोटी-बड़ी 400 के करीब गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। पट्टा से जोहड़जी तक नौ किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी हैं। मेले का पहला सप्ताह मैदानी संगत के नाम रहता है और श्रद्धालु दो से तीन दिन रुककर बाबा के दरबार में नतमस्तक होते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मेले के दौरान पुलिस और होम गार्ड के 30 जवान दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए जवान दिन-रात लगे हुए हैं।
प्रबंधों का लिया जायजा
कसौली के उपमंडलाधिकारी नारायण सिंह चौहान ने स्वयं मेला स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बिजली, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान जोहड़जी दरबार की ओर से एसडीएम को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था रहेगी
मेले के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर कर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। जोहड़जी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के स्टाफ के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा मेहलोग से एक फार्मासिस्ट और पांच आशा वर्कर डयूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 108 एंबुलेंस भी पट्टा में तैनात रहेगी। मेले के दौरान बिजली और पानी की व्यापक व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
डॉ. उदित कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी चंडी।
दो सौ दुकानें लग चुकीं
दरबार के मुख्तयार श्याम लाल वर्मा ने बताया दो सौ के करीब मिठाई और मनियारी की अस्थायी दुकानें लग चुकी हैं। सोमवार शाम को बड़ेहरी खलग से मेला स्थल तक जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की ओर से ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है।