फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eyes of 250 people were examined in Darlaghat

Solan News: दाड़लाघाट में 250 लोगों की जांचीं आंखें

Thu, 13 Mar 2025 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। निजी फाउंडेशन की मेडिकल मोबाइल यूनिट एक ने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में एक विशेष नेत्र शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भाग सिंह के साथ फाउंडेशन की तरफ से जनरल ओपीडी के लिए डॉ. विक्रांत वर्मा और डॉ. श्वेता गुलेरिया भी मौजूद रहे। शिविर में लगभग 250 लोगों का स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण किया गया और लगभग 200 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। इस दौरान लोगों की आंखों और स्वास्थ्य का निशुल्क जांच की और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया और उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने कहा कि फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भाग सिंह, नेत्र तकनीशियन शोभिक महाजन, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, उमा ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रांत, डॉ. श्वेता गुलेरिया,फार्मासिस्ट उमा भारती, नेहा शर्मा, लैब तकनीशियन रमन कुमार, अर्चना रावत, पायलट हरीश कुमार, महेंद्र कुमार और प्रेमा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed