{"_id":"654f67970c631448fc080e66","slug":"expressed-anger-over-not-receiving-due-amount-of-revised-salary-solan-news-c-176-1-ssml1040-10828-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: संशोधित वेतन की देय राशि न मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: संशोधित वेतन की देय राशि न मिलने पर जताया रोष
विज्ञापन
दाड़लाघाट में विद्युत पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट और नम्होल यूनिट की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलदीप कुमार ने की। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भिन्न-भिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए महंगाई भत्ते की अदायगी 2016 से संशोधित वेतन की देय राशि न मिलने पर रोष जाहिर किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन और अन्य भत्तों की अदाएगी के बारे में विद्युत बोर्ड से आग्रह किया कि इसकी अदायगी जल्द से जल्द की जाए। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने संगठन में पूरा योगदान देने का आश्वासन दिया। बैठक में धनीराम शर्मा, प्रेम केशव, बद्री दास, रोशन लाल, सुखराम, लच्छू राम, सुंदर, दिलुराम, रामलाल, कुलदीप, कृष्णु राम, ध्यान सिंह, कुलदीप, विजय, नंदलाल, काली दास विद्या देवी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।