फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Express your love by gifting Taj Mahal with special chocolates

सोलन: स्पेशल चॉकलेट का ताजमहल गिफ्ट कर होगा प्यार का इजहार

Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
विज्ञापन
सोलन। आगरा में शाहजहां ने मुमताज के प्यार की याद में ताजमहल बनवा दिया, लेकिन इस बार प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार स्पेशल चॉकलेट का ताजमहल गिफ्ट देकर करेंगे। यह स्पेशल गिफ्ट बाजार में आ गया है और इसकी खरीद भी युवाओं ने प्यार के लिए करनी शुरू कर दी है। बेहतरीन तरीके से बनाया गया चॉकलेट गिफ्ट अधिक महंगा भी नहीं है। वहीं बाजार में इस बार हार्ट शेप और चॉकलेट गुलदस्ते भी आए हैं। इसी के साथ अलग-अलग फूलों की कलेक्शन बाजार में आ गई है। मोबाइल के आधुनिक युग में फिर एक बार ग्रीटिंग से भी प्यार जताने का क्रेज देखने को मिल रहा है। इन सब चीजों के दुकानों पर आने से बाजार वेलेंटाइन के रंग में रंगा नजर आ रहा है और वेलेंटाइन-डे के लिए युवा भी तैयार हो गए हैं।यूं तो छह फरवरी से युवाओं का यह सप्ताह शुरू हो गया हैं, जोकि 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन-डे के रूप में मनाया जाएगा। हालांकि कार्ड और डायरी आदि का जमाना अब पुराना हो चुका है। इसके बावजूद वेलेंटाइन-डे एक ऐसा पर्व है, जिसमें कार्ड के बिना सब अधूरा है और गिफ्ट रैप में लिपटे कार्ड की युवाओं ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। वहीं चॉकलेट, टैडी, चांदी का ब्रेसलेट, रिंग, पेन डिमांड में हैं। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को अपने-अपने अंदाज में मनाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
ऑनलाइन कीमतों पर सामान बेच रहे दुकानदार
इस बार दुकानदार ऑनलाइन कीमतों पर अपना सामान बेच रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के कारण खरीदारी में काफी गिरावट आई है। दुकानों में 50 फीसदी तक ग्राहक कम हो गए हैंं। दुकान पर आकर लोग ऑनलाइन सामान का मूल्य जांच लेते हैं। इसके चलते दुकानदारों को ऑनलाइन कीमतों में सामान देने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
बाजार में गिफ्ट सहित केक की खूब डिमांड
वहीं शहर के गिफ्ट शॉप दुकानदार रौनक ने बताया कि कार्ड का ट्रेंड फिर से लौट रहा है। रंग बिरंगे कार्ड की काफी डिमांड हैं, लेकिन इस बार ग्राहक काफी कम हैं और ऑनलाइन सामान की खरीदारी के कारण भी मूल्य में कमी आई है। वहीं लोग अलग-अलग सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इसी के साथ इस बार ताजमहल केक भी नया आया है। कोटखाई से कई गिफ्ट आए हैं जो इन दिन ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सामान के दाम
चॉकलेट ताजमहल गिफ्ट 700 रुपये
हार्ट शेप गुलदस्ता 1000-5000 रुपये
चॉकलेट गुलदस्ता 300-5000 रुपये
सिंगल रोज और गुलदस्ता 30-300 रुपये
गोल्डन फूल 150 रुपये
ब्लेक फूल 250 रुपये
हाथ से निर्मित चॉकलेट 30-300 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed