फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Explained the working of the United Nations

Solan News: संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली बताई

Sun, 07 Jun 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Explained the working of the United Nations
केके ब्लॉसम्स स्कूल सोलन में आयोजित एसडीजी-4 शिखर सम्मेलन के दौरान विद्या​र्थियों से बात करते प
विद्यार्थियों को दी वैश्विक चुनौतियों पर विशेष जानकारियां
विज्ञापन

केके ब्लॉसम्स स्कूल में एसडीजी-4 शिखर सम्मेलन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केके ब्लॉसम्स स्कूल सोलन ने यूनेस्को के तत्वावधान में एसडीजी-4 शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। साथ ही मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) और कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है। साथ ही इसका लक्ष्य सतत विकास लक्ष्य-4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) को बढ़ावा देना भी है। शिखर सम्मेलन विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों पर संवाद करने का मंच प्रदान करेगा। इससे उनमें आलोचनात्मक चिंतन, नेतृत्व क्षमता और समस्या समाधान कौशल का विकास होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र का संचालन कौशल प्रशिक्षक राहुल मेनन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और मॉडल यूनाइटेड नेशंस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। राहुल मेनन ने कूटनीति, सार्वजनिक वक्तृत्व कला, वार्ता कौशल और साक्षात्कार कौशल की मूलभूत जानकारी भी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का वैश्विक दृष्टिकोण से विश्लेषण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed