फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Expiry medicines being thrown in the jungles of Aanji

Solan News: आंजी के जंगलों में फेंकी जा रही एक्सपायरी दवाएं

Fri, 21 Jul 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 21 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Expiry medicines being thrown in the jungles of Aanji
बड़ोग के जंगल में फैकी गई एक्सपायरी दवाएं। संवाद
पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा नुकसान, कई बार सामने आ चुके हैं मामले
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण और स्वास्थ्य विभाग भी नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते बड़ोग क्षेत्र के जंगलों में एक्सपायरी दवाओं की भारी मात्रा में खेप फेंकी जा रही है। ऐसे में पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इससे पहले भी बड़ोग के जंगल में दवाओं की खेप मिल चुकी है। लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी आंखें मूंद कर बैठा हुआ है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग भी दवा फेंकने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके चलते पर्यावरण को भी हानि पहुंच रही है।
सोलन-कुमारहट्टी सड़क पर बड़ोग के जंगल में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाओं को गिराया गया है। इसमें इंजेक्शन आदि भी हैं। वहीं कुछ खुली हुई दवाएं भी गिराई गई। अगर कोई इन दवाओं को उठाता है तो व्यक्ति को भी नुकसान हो सकता है। वहीं इन दिनों बारिश का मौसम भी है। बारिश के पानी में यह दवाएं घुल कर लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। क्योंकि बारिश का पानी पेयजल स्रोतों में नालों आदि के माध्यम से मिलता है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि इस बारे ड्रग इंस्पेक्टर को जांच के लिए कहा जाएगा। जिस व्यक्ति की ओर से इसे गिराया गया है इसके बारे में भी पता लगाएंगे। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed