फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Experts share tips for a healthy and accident-free workplace

Solan News: स्वास्थ्य एवं दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए सुझाव

Fri, 15 May 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Experts share tips for a healthy and accident-free workplace
अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में आयोजित विज़न ज़ीरो कार्यशाला के दौरान उपस्थित अधिकारी व प्रतिभागी।
अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में कार्यस्थल सुरक्षा पर कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट में इंडो-जर्मन कॉरपोरेशन फॉर सेफ्टी, हेल्थ एंड वेलबिंग (आईजीसी-एसएचडब्ल्यू), नोएडा की ओर से विजन जीरो के अनमोल नियमों को अपनाकर सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त कार्यस्थल बनाने को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता करुणेश श्रीवास्तव, पूर्व सहायक निदेशक, डीजी फासली और निदेशक, विजन जीरो रेटिंग सिस्टम इंडिया ने विजन जीरो की अवधारणा और इसके इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा और जन-जागरूकता अभियानों की आवश्यकता है। उन्होंने विजन जीरो के सात अनमोल नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यदि सभी उद्योग इन नियमों को अपनाएं, तो कार्यस्थलों को वास्तव में सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट सहित विभिन्न उद्योगों के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला की सफलता में अदाणी सीमेंट समूह दाड़लाघाट के मुख्य विनिर्माण अधिकारी (उत्तर) संदीप कुमार, एचआर प्रमुख पदम नाभ शर्मा और सुरक्षा प्रमुख ललित पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed