फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Exhibition of traditional dishes held on 'Bag-free Day' at Dadlaghat School.

Solan News: दाड़लाघाट स्कूल में बैग-फ्री डे पर लगाई पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी

Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बैग फ्री डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के चिल्डू, मालपुआ, पतीड़ एवं सिड्डू, गुजरात का ढोकला, राजस्थान का घेवर तथा महाराष्ट्र का पोहा प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार एवं अन्य अध्यापकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों, रचनात्मकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रभारी शास्त्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। दोपहर के भोजन के बाद विद्यार्थियों के लिए स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, थ्री-लेग रेस तथा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed