फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ex-servicemen sent a memorandum to the President through Deputy Commissioner Solan.

Solan News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Tue, 26 May 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen sent a memorandum to the President through Deputy Commissioner Solan.
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपते एक्स-सर्विसेज लीग सदर सोलन के पदा​​धिकारी और अन्य स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। एक्स-सर्विसेज लीग सदर सोलन ने सेना के एक अधिकारी की बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच करवाने की पुरजोर मांग की गई है। उपायुक्त सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन के बाद पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पर भी बिना वजह आरोप लगाना नहीं है। वे केवल यह चाहते हैं कि मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने आए और पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक परिवार सदैव देश की सेवा और सर्वोच्च बलिदान के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे में देश के रक्षकों के परिवारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन और सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर राधा शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन रत्ती राम, सूबेदार (सेवानिवृत्त) तीर्थ राम, नायब सूबेदार (सेवानिवृत्त) डीआर पंडियार, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) दीपक तमांग, नायक (सेवानिवृत्त) देव प्रकाश, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) यशपाल कश्यप, कैप्टन (सेवानिवृत्त) किशन सिंह कंवर, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) हरनाम सिंह सहित कई अन्य साथी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed