{"_id":"6ab3e080e1f5d4646404b392","slug":"ex-servicemen-honoured-solan-news-c-176-1-ssml1040-179801-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की में भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की में भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
विधायक ने की सैनिक भवन के शेष निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा
बोले, पूर्व सैनिकों के सर्वाेच्च बलिदान के लिए सभी आभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत बातल में भूतपूर्व सैनिक लीग ने सम्मान समारोह आयोजित किया। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के त्याग और राष्ट्र सेवा को प्रेरणादायी बताया। अवस्थी ने कहा कि देश की सेवा में पूर्व सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हम सभी उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विधायक ने भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और राष्ट्र की सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
संजय अवस्थी ने पूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे युवा पीढ़ी को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करने को कहा। विधायक अवस्थी ने सैनिक भवन बातल के शेष निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने एलईडी के लिए 1 लाख रुपये की राशि भी देने का एलान किया। भूतपूर्व सैनिक लीग अर्की के अध्यक्ष कैप्टन पदम देव ठाकुर ने विधायक का स्वागत किया। भूतपूर्व सैनिक लीग अर्की के अध्यक्ष कैप्टन पदम देव ठाकुर व पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित विभिन्न विषयों से विधायक को अवगत करवाया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सीमा शर्मा, ग्राम पंचायत बातल के प्रधान देवराज, ग्राम पंचायत बातल के पूर्व प्रधान रतन लाल शर्मा, भूतपूर्व सैनिक लीगजिला सोलन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मोहनलाल शर्मा, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा सहित भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजन उपस्थित रहे।